CISF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

CISF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

इंदौर। इंदौर के राजेंद्रनगर थाना इलाके में एक सीआईएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा की CISF जवान आर आर केंट के अंदर वाच टावर पॉइंट पर तैनात था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान का नाम अनिल कुमार है। और वह राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला था। अनिल 3 साल पहले सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। जवान ने आत्महत्या क्योंकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं जांच के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता चलेगा। वहीं पुलिस ने जवान के परिजनों को भी सूचना दे दी है। जवान के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी की कोई परिवारिक विवाद तो नहीं था जिसकी वजह से जवान ने सुसाइड की बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews