कंप्यूटर बाबा को मिली जमानत, दीपावली के पहले आएंगे काल कोठरी से बाहर

computer-baba-urge-government-to-take-action-against-pakistan-

इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश की राजनीति में लोकतंत्र बचाने को लेकर जनता चौपाल लगाने वाले कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी की दीपावली से पहले जेल से रिहाई तय हो गई है। दरअसल, कंप्यूटर बाबा को 5 लाख के बांड पर जमानत मिली है।

बता दें कि बीते रविवार को कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आश्रम और अन्य अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान ही प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कंप्यूटर बाबा सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और बुधवार को कंप्यूटर बाबा को छोड़कर बाकी लोगो को जमानत मिल गई थी। वहीं कंप्यूटर बाबा को जमानत याचिका एसडीएम द्वारा निरस्त कर दी थी। इसके बाद गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में एसडीएम ने 5 लाख रुपए की बैंक गारंटी जमा करने पर कंप्यूटर बाबा को जमानत दी है।

एडवोकेट रवींद्र कुमार पाठक ने बताया कि इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर बाबा को सीआरपीसी की धारा 151 के अंतर्गत हिरासत में लेकर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया था। इसके बाद पूर्व में एसडीएम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत को अस्वीकार कर दिया गया था। गुरूवार को कंप्यूटर बाबा की जमानत को स्वीकार करते हुए एसडीएम महोदय ने 5 लाख रुपये की बैंक गांरंटी जमा होने की शर्त पर रिहा करने के आदेश जारी किए है। फिलहाल, रिहाई के आदेश हो चुके हैं ऐसे में अब कंप्यूटर बाबा जब जेल से रिहा होंगे तो उनका अगला कदम कौन सा होगा ये अभी एक बड़ा सवाल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews