कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर पर भड़की कांग्रेस, ज्ञापन देकर FIR की मांग

कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर पर भड़की कांग्रेस, ज्ञापन देकर FIR की मांग

Indore News : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, भाजपा और कांग्रेस नेता एक दुसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं , अब ये बयान युद्ध पोस्टर वार में बदल गया है, इस दिनों प्रदेश में कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर पर सियासत हो रही है, कांग्रेस इन पोस्टर को लेकर अब पुलिस के पास पहुँच गई है, कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के खिलाफ आई टी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

इंदौर, जबलपुर तथा ग्वालियर में सौंपे ज्ञापन 

सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के वीडियो तथा फोटो के साथ छेड़छाड़ कर कूटरकचित तरीक़े से झूठी एवं काल्पनिक ख़बरों के द्वारा अनर्गल एवं आपत्तिजनक दुष्प्रचार के विरुद्ध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तनखा और मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष  शशांक शेखर के निर्देश पर इंदौर, जबलपुर तथा ग्वालियर में पुलिस विभाग को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन दिए।

दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग 

इंदौर में पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा निमिष अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता पूर्व उप महाधिवक्ता अंशुमान श्रीवास्तव तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी जी पी सिंह, आसिफ़ वारसी, गौरव वर्मा एवं अधिवक्तगण ऋषि श्रीवास्तव, अंतरा चतुर्वेदी, अमन यादव, अर्पित यादव, जीतू शुक्ला, मधुर शर्मा, मयूर सोलंकी, जय मिश्रा आदि ने ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की, कांग्रेस ने पुलिस को आपत्तिजनक पोस्टर और सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट्स भी सौंपे हैं ।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews