पीएम-सीएम का सांकेतिक अभिवादन, कांग्रेस ने महंगा पेट्रोल खरीदने वालों का किया सम्मान 

पीएम-सीएम का सांकेतिक अभिवादन, कांग्रेस ने महंगा पेट्रोल खरीदने वालों का किया सम्मान 

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  पेट्रोल ( Petrol) और डीजल (diesel) पर पड़ी महंगाई की मार ने आम आदमी के बजट पर विपरीत असर डाला है और अब कांग्रेस (Congress) भी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सहित देशभर में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर मुखर होकर विरोध जता रही है।   इंदौर में सोमवार को राजीव विकास केंद्र इकाई ( Rajiv Vikas Kendra Ikai) ने अलग तरह का विरोध किया, पार्टी ने शहर के पेट्रोल पम्पों पर पहुंचकर महंगा पेट्रोल भरवाने वालों का सम्मान किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

इंदौर मेंआज सोमवार को कांग्रेस की राजीव विकास केंद्र इकाई द्वारा अलग अलग पेट्रोल पंप पर अनूठे तरीके से विरोध जताया गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बाकायदा वाहनों में पेट्रोल भराने आये लोगों को हार पहनाया और उनके द्वारा महंगे पेट्रोल भराये जाने के साहसिक कार्य को देखते हुए मिठाई भी खिलाई। इतना ही नहीं  विरोध के दौरान देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान के मुखौटे लगाकर कार्यकर्ताओं  ने अभिवादन भी किया। बता दे कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार हो चुके है वहीं  डीजल के दाम भी 80 रुपये प्रति लीटर के ऊपर जा चुके हैं । राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 14 दिसम्बर तक प्रदेशभर में इसी तरह से विरोध किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews