Indore News : कांग्रेस विधायक मोरवाल का बेटा करण 8 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में

Indore News : कांग्रेस विधायक मोरवाल का बेटा करण 8 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को जिला कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal Son Karan Morwal) को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 8 नवम्बर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म पीड़िता ने 3 करोड़ रुपये के प्रलोभन के आरोप लगाए थे और आज आरोपी करण मोरवाल ने मीडिया से बात कर साफ कहा कि युवती ने मुझसे 8 करोड़ रुपये की डिमांड की है। आरोपी ने कहा कि इसके पहले भी युवती ने कई लोगों पर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कराए है।

इस मामले में एडवोकेट अमर सिंह राठौर ने बताया कि करण मोरवाल की गिरफ्तारी के बाद कल उसे न्यायालय में पेश किया गया था न्यायालय द्वारा एक दिन का रिमांड दिया गया था। आज शाम 4 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। पुलिस(Indore Police) ने ज्यूडिशियल कस्टडी की डिमांड की जिसके बाद न्यायालय ने मांग को स्वीकार कर 8 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में आरोपी को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें – “भाईजी” सुब्बाराव की पार्थिव देह पहुंची, गुरुवार शाम होगा अंतिम संस्कार, सीएम शिवराज हो सकते हैं शामिल

एडवोकेट अमर सिंह राठौर ने बताया कि इस मामलेमें विवेचना पूरी हो चुकी है और उच्च न्यायालय ने पुलिस के द्वारा फरार घोषित किये जाने को लेकर निचली अदालत के फैसले को निरस्त कर दिया था। उधर करण द्वारा अन्य लोगों पर 376 के प्रकरण को लेकर एडवोकेट अमर सिंह ने कहा कि पूर्व में अभिषेक नामक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया था उस मामले में आरोपी की अधीनस्थ न्यायालय से जमानत हो चुकी है। वही जून 2020 के मामले में अभी बयान नहीं हुए है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : High Court का बड़ा फैसला, इन तबादलों को किया गया निरस्त

फिलहाल, कोर्ट परिसर में आज जो कुछ हुआ है उसको लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं जिस पर आने वाले समय में पुलिस और कोर्ट का क्या रुख रहेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

[dgv_vimeo_video id=”639542954″]

[dgv_vimeo_video id=”639543123″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews