कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, महंगाई के करंट से खड़े हुए बाल

कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, महंगाई के करंट से खड़े हुए बाल

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
दिल्ली में बीजेपी की हार के बाद अचानक देशभर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि का फरमान जारी किया तो देशभर में विरोध की लहर शुरू हो गई। ऐसे में कांग्रेस कहा पीछे रहने वाली है इंदौर में तो कांग्रेसियों ने अनूठा प्रदर्शन कर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के करंट वाले बयान का जबाव देते हुए प्रदर्शन के जरिये जताया कि अब तो गैस टँकी से भी करंट लगने लगा जिसके चलते आम आदमी के बाल खड़े हो गए है।

बता दे कि केंद्र सरकार ने हाल ही घरेलू गैस के दाम में 150 रुपए वृद्धि करने का निर्णय लिया है जिसके चलते अब देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 890 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

इसी के चलते शनिवार को इंदौर के राजबाड़ा पर केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर की गई मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने इंदौर में अनूठा प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथों में गैस की टंकी और एक बैनर लेकर बताया कि कांग्रेस शासन के जमाने मे गैस सिलेंडर के दाम 444 रुपए तक थे और दाम दुगुने होकर 890 रूपए तक जा पहुंचे है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 150 रुपए की मूल्य वृद्धि से महिलाओं को करंट लग रहा है भाजपा को दिल्ली में मिली हार का बदला देश भर की गलियों में रहने वाले आम आदमी से लिया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने जिस तरह से करंट लगने पर बाल खड़े हो जाते हैं वैसे ही अपने बाल खड़े कर लिए और कहा कि बीजेपी के महंगाई के कारण से हमारे बाल खड़े हो गए हैं जब तक महंगाई कम नहीं होगी बाल खड़े ही रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews