कोरोना: सावधान! भूल कर भी ना खोलें फेक लिंक, पुलिस ने किया अलर्ट

कोरोना: सावधान! भूल कर भी ना खोलें फेक लिंक, पुलिस ने किया अलर्ट

इंदौर| देश और दुनिया भर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा राखी है| एक तरफ सरकारें, प्रशासन कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर ठगों ने भोले-भाले लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाना शुरू कर दिया| पुलिस ने इसको लेकर लोगों को सतर्क किया है|

कोरोना वायरस को लेकर लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप से सूचनाएं आदान प्रदान कर रहे हैं, इसके साथ ही व्हाट्सएप पर कई फेक लिंक भी शेयर किये जा रहे हैं| भूल कर भी ऐसे लिंक्स पर क्लिक न करें| साइबर क्राइम करने वाले कोरोना वायरस से जुड़ी फर्ज़ी वेबसाइट बना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें
फर्जी वेब पेज, फर्जी ईमेल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर ठग लोगों के खातों तक पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में आरोपी इलाज के नाम पर चंदा मांगकर ठगी करते हैं। वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का झांसा देकर विभिन्न पेमेंट वॉलेट से पैसा प्राप्त करने वाले गिरोह से सचेत रहे| इंदौर क्राइम ब्रांच ने आम जनता को साइबर क्राइम के बारे में अलर्ट करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस से जुड़ी नकली वेबसाइट के झांसे में आने से बचें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews