RED ZONE इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट, 78 नए पॉजिटिव केस, 3 की मौत

RED ZONE इंदौर में फिर कोरोना विस्फोट, 78 नए पॉजिटिव केस, 3 की मौत

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना को लेकर सजग स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही। जिसकी वजह है औसतन प्रतिदिन 60 प्रतिशत लोगो का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना। ये ही वजह है कि सरकार और प्रशासन अब लोगो को जागरूक करने के लिए कोरोना के साथ जीने के लिए तमाम प्रयास करने की भी अपील कर रहा है ताकि कोरोना पर नियंत्रण रखा जा सके।

बुधवार को इंदौर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 78 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 3 लोगो की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके बाद इंदौर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3260 तक जा पहुंचा है। वही दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले को संख्या 122 तक जा पहुंची है। बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 18 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है जिसके बाद स्वस्थ होने वालो की संख्या अब 1555 तक जा पहुंची है। इधर, इंदौर में वर्तमान में 1583 पॉजिटिव मरीजो का उपचार अलग अलग अस्पतालों में जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews