आज से शुरू होगा 22 लाख लोगों का कोरोना सर्वे, 1600 टीमें जुटेंगी

आज से शुरू होगा 22 लाख लोगों का कोरोना सर्वे,  1600 टीमें जुटेंगी

इंदौर|आकाश धोलपुरे| इंदौर (indore) में कोरोना (corona) महामारी की चैन को तोड़ने के लिए तमाम प्रयास ना सिर्फ राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे है बल्कि केंद्र का भी ध्यान इस ओर है। दरअसल, इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है इसी का परिणाम है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इंदौर में कोरोना से जुड़ी हर जरूरी बात की मॉनिटिरिंग कर रहा है।

इधर, कोरोना पॉजिटिव केस और लगातार मौत के बढ़ते मामलों के बाद इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शहर के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए किए जाने वाले सर्वे को महत्वपूर्ण माना है। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर इंदौर सांसद ने शहरवासियों से अपील की है कि वो सर्वे टीम को स्वास्थ्य से जुड़ी 4 बिंदुओं की जानकारी जरूर दे। वीडियो के जरिये सांसद ने लोगो से गुहार लगाई की लोग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम की मदद करे। सांसद ने बताया कि समूचे शहर में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की 1600 टीम, 22 लाख लोगो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाएगी। सांसद ने लोगो से निवेदन किया है कि सर्वे टीम द्वारा लोगो के स्वास्थ्य के बारे जो प्रश्न पूछे जाएंगे उनका लोग सही सही जबाव दे ताकि कोरोना को हराया जा सके। एम. पी.ब्रेकिंग न्यूज़ को सांसद लालवानी ने बताया कि कोरोना संकट के बीच लोगो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिये 1600 टीम बनाई गई है और हर टीम में 3 से 4 सदस्य रहेंगे जो लोगो के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ आधारभूत प्रश्न करेंगे। जिसके बाद लोगो से मिले जबावो के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, अगला कदम उठाएगी। सांसद के मुताबिक 22 लाख लोगों पर किया जाने वाला सर्वे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

इंदौर में आज से शुरू होने वाले सर्वे के आधार पर कोरोना का इंदौर में भविष्य क्या होगा ये आगामी सप्ताह में तय हो जाएगा। इंदौर की नई कोरोनानीति कितनी कारगर साबित होगी इसका जबाव तो सप्ताहभर बाद मिल ही जाएगा फिलहाल तो इंदौर की जनता को स्वास्थ्य से जुड़े सवालों का जबाव देने के लिए तैयार रहना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews