इंदौर में बढ़ी योगा सर्टिफिकेट की डिमांड, DAVV ने बढ़ाई सीटें

indore davv, davv univeristy

Indore News : इंदौर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ योगा में सीटें भी बढ़ा दी हैं। अब योगा में दिलचस्पी रखने वाले युवा आसानी से इस कोर्स का लाभ उठा पाएंगे। दरअसल, योग को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। जिसके बाद अब इस कोर्स की डिमांड बढ़ गई है। पिछले दो-तीन सालों में प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए योगा सर्टिफिकेट के लिए डिमांड काफी बढ़ी है। जिसे मद्देनजर रखते हुए डीएवीवी ने यह कदम उठाया है।

लोगों में बढ़ी जागरूकता

कोरोना काल के बाद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए लोग द्वारा योगा को दिनचर्या में भी शामिल किया गया है। युवाओं में भी योग का क्रेज बढ़ा है और इन दिनों योग की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय में पुष्पक बढ़ गई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा में एडमिशन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देख विश्वविद्यालय ने भी सीट बढ़ाकर डबल कर दी है।

योग को बनाया कोड सब्जेक्ट

नई एजुकेशन पॉलिसी में भी योग को कोड सब्जेक्ट बनाया गया है। बता दें कि अब योग में BA, BSC, MSC और सर्टिफिकेट कोर्स कर विद्यार्थी इसमें करियर बना रहे हैं। डीएवी के स्कूल आफ योगा में योग के साथ थेरेपी भी सिखाई जाती है ताकि बीमारियों का उपचार किया जा सके। योग थेरेपी से मरीजों का स्टेप बाय स्टेप इलाज किया जाता है। इससे लोगों को फायदा भी मिल रहा है।

50 डिग्री और सर्टिफिकेट की हुई 200 सीट

डीएवी के स्कूल आफ योगा में मात्र पहले 30 सिट थी, जिसे बढ़ाकर अब 50 किया गया है जबकि सर्टिफिकेट की कोर्स की 100 सीटों को बढ़ाकर 200 कर दिया है। साथ ही, इसकी फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद, सभी सीट भर गई है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews