
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर और प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नालंदा परिसर स्थित डीएवीवी में जोरदार प्रदर्शन किया, जहाँ कांग्रेस नेता की मौजूदगी में छात्रों ने डीएवीवी और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबजी की है। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य द्वार सहित विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी दरवाजों को ताला लगा दिया गया था जो कि तकरीबन 4 घंटे से ज्यादा लगे रहे और इस दौरान अपने काम से आए विद्यार्थी और परिजन बेहद परेशान नजर आए।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और छात्र नेता जावेद खान ने बताया कि बीते करीब 15 दिनों से बीएड के चतुर्थ सेमेस्टर और प्रथम सेमेस्टर के एटीकेटी करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर वह अब तक कई बार कुलपति के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं किंतु उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”907493632″]
जावेद खान ने बताया कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली अच्छी नहीं होने के कारण उन विद्यार्थियों को इसका भुगतान करना पड़ रहा है जो पूरे वर्ष मेहनत करते हैं किंतु उनका परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत के अनुसार नहीं मिलता है। आज हुए प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर कुलपति डॉक्टर रेनू जैन व डीएवीवी प्रबंधन के खिलाफ सभी ने जमकर नारे लगाए और मांगे मानने को लेकर बात भी कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”907490967″]
