Hindi News

धार भोजशाला मामले में आज ASI रखेगी अपना पक्ष, पेश की जाएगी सर्वे रिपोर्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
धार बहुत साल सर्वे पर आज हाईकोर्ट में ASI अपना पक्ष बताएगा। 6 अप्रैल से लगातार चल रही सुनवाई के बीच कोर्ट का कहना है कि वो सर्वे रिपोर्ट के बारे में जानकारी पेश की जाए।
धार भोजशाला मामले में आज ASI रखेगी अपना पक्ष, पेश की जाएगी सर्वे रिपोर्ट

Dhar Bhojshala Update

धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के इंदौर पीठ में मामला चल रहा है। शुक्रवार को भी यह सुनवाई जारी रही जहां याचिकाकर्ता अंतर सिंह की ओर से अधिवक्ता एके चितले को तर्क रखते हुए देखा गया। एडवोकेट ने कहा कि पूरी भोजशाला विवादित नहीं है कुछ हिस्सा है जो विवादित है।

अधिवक्ता ने अपना तर्क रखते हुए बताया कि एएसआई के आदेश के बाद से यहां मंगलवार को पूजा और शुक्रवार को नमाज की जा रही है। इसे किसी को भी कोई परेशानी नहीं है लेकिन दिक्कत तब हो जाती है जब बसंत पंचमी शुक्रवार एक ही दिन आता है। इससे धार्मिक सौहार्द खतरे में पड़ जाता है।

6 अप्रैल से लगातार चल रही सुनवाई

भोजशाला को लेकर चार याचिका और कपिल लगाई गई है जिन पर 6 अप्रैल से एक साथ नियमित सुनवाई की जा रही है। एडवोकेट चितले का तर्क शनिवार तक जारी रहने वाला है। वही कोर्ट की ओर से ही स्पष्ट कर दिया गया है कि शनिवार को बहस पूरी होने के बाद कोर्ट इंटरविनर और इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का पक्ष सुनेगी।

एएसआई अंत में रखेगा बात

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन पैरवी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी पक्षकारों का तर्क पूरा होने के बाद वह आखिर में अपनी बात रखना चाहते हैं। कोर्ट का कहना है कि एएसआई ने जो भोजशाला का सर्वे किया है। उन्हें सुनवाई के दौरान अपनी रिपोर्ट बताना है कि सर्वे में क्या मिला है। सभी पक्षकार सर्वे रिपोर्ट का हवाला दे रहे हैं इसलिए हम आपको सुनना चाहते हैं।

कोर्ट ने निरस्त किया आवेदन

इस सुनवाई के दौरान एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें आवेदक का कहना था कि वह याचिकाओं में इंटरविनर बनना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने इसे निरस्त करते हुए कहा कि याचिका नई नहीं है। कोर्ट बार-बार इस तरह से सभी को मौका नहीं दे सकती। अगर ऐसा चलता रहा तो सुनवाई खत्म नहीं हो पाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews