श्रमिकों को शहरी सीमा से पार लगाने के लिये जिला प्रशासन ने दी ये बड़ी राहत

श्रमिकों को शहरी सीमा से पार लगाने के लिये जिला प्रशासन ने दी ये बड़ी राहत

इंदौर/आकाश धोलपुरे

लॉक डाउन के बीच अन्य प्रदेशों खास तौर से महाराष्ट्र की ओर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत आगामी 17 मई तक की अवधि के दौरान निजी स्कूल बसों द्वारा देवास सीमा के बाहर तक प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर छोड़ा जा सकेगा।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत इंदौर बायपास सीमा में आने वाले समस्त मजदूरों को इंदौर से लेकर देवास सीमा तक छोड़ने के लिए समस्त निजी स्कूल की बसों को दिए आवाजाही करने के आदेश है। इस दौरान सभी बसों को मजदूरों को छोड़ने के लिए परमिट के नियमों से भी मुक्त किया गया है साथ ही जिला पंचायतों को हाइवे से गुजरने वाले मजदूरों के लिए पानी और भोजन सुविधा मुहैया कराने के लिए भी आदेश दिए गए हैं। स्कूल बस के माध्यम से मजदूरों को शहरी सीमा के अंदर दाखिल होने से लेकर शहरी सीमा के बाहर तक ले जाने के लिए महज स्कूल स्टाफ के लिये आदेश जारी किए वही स्कूल के संचालको को केवल फोन से संपर्क रहने के निर्देश है जिससे साफ है कि स्कूली संचालकों को घर से निकलने की अनुमति नही रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews