3 साल के मासूम सिर में धंसा तीर डॉक्टरों ने निकाला, आज लौटेगा घर

3 साल के मासूम सिर में धंसा तीर डॉक्टरों ने निकाला, आज लौटेगा घर

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल एम.वाय यूं तो अक्सर विवादों में घिरे रहने के चलते सुर्खियों में बना रहता है लेकिन अलीराजपुर के एक ग्रामीण क्षेत्र के परिजन अस्पताल के डॉक्टर्स को ईश्वर का रूप समझकर उनका आभार मान रहे है। हुआ ये की बीते शुक्रवार को आलीराजपुर जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र रहने वाले 3 साल के मासूम बच्चे के सिर में 4 इंच तक तीर घुस गया। इसके मासूम के परिजन उसे लेकर आलीराजपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने मासूम को तुरंत इंदौर के एम.वाय. अस्पताल रेफर किया। घटना तकरीबन 9 घण्टे के बाद परिजन सिर में घुसे तीर के साथ बच्चे को लेकर एम.वाय. अस्पताल पहुंचे। समय बीतने के साथ साथ मासूम के सिर रक्त भी अधिक मात्रा में बह रहा था लिहाजा डॉक्टर्स की टीम ने डॉ. राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में डॉ. जफर शेख, सोनिया मोजेस, डॉ. रश्मि पॉल, डॉ. यशपाल ने बच्चे की जान पर बन रहे खतरे को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। चूंकि घटना के बाद सिर पर लगा लकड़ी का हिस्सा हट गया था लेकिन तीर का मुख्य हिस्सा 4 इंच तक सिर में घुस चुका था लिहाजा तत्काल पहले बच्चे एक्सरे कराया और फिर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया क्योंकि गुजरते वक्त के साथ इन्फेक्शन का खतरा भी था और दिमाग की मुख्य नस को नुकसान पहुंचने का खतरा था। ऐसे में एम. वाय. डाक्टर्स टीम ने 2 घण्टे के कठिन ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचा दिया। फिलहाल, मासूम की हालत सामान्य बताई जा रही है और आज वह अपने घर भी जा सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews