यात्रीगण कृपया ध्यान दें, “डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस” तीन दिन के लिए निरस्त

जबलपुर

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।  उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मण्डल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन में सैटेलाइट टर्मिनल के कार्य कर चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, बताया जा रहा है कि यहाँ प्री नॉन, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त, कुछ को आंशिक निरस्त और कुछ को निर्धारित तिथियों में रेगुलेट कर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… इंदौर : लोन एप को बैन करने के लिए क्राइम ब्रांच ने गूगल को लिखा पत्र

निरस्त गाड़ियां 

निरस्त गाड़ियों में गाड़ी संख्या 12919/12920 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ.अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस भी शामिल है। गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस दिनांक 10, 11 एवं 12 सितंबर को (तीन दिन) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा – डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 12, 13 एवं 14 सितंबर 2022 को (तीन दिन) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews