इन गर्मियों में खाइये हरी मिर्च वाली आइसक्रीम, इंदौर में मौसम का तापमान बढ़ा रहा है ये अनूठा फ्लेवर

इन गर्मियों में खाइये हरी मिर्च वाली आइसक्रीम, इंदौर में मौसम का तापमान बढ़ा रहा है ये अनूठा फ्लेवर

Green Chili Ice Cream : गर्मियों का मौसम है और ये मौसम होता है खूब सारी ठंडी-ठंडी चीजें खाने का। और इनमें सबसे पहला नाम आता है आइसक्रीम का। आइसक्रीम..जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं और बाजार में तो हजारों वैरायटी की उपलब्ध है ही। आजकल तो अपनी पसंद और स्वाद की आइसक्रीम अपने सामने भी बनवाई जा सकती है।

आइसक्रीम बेहद लोकप्रिय फ्लेवर्ड फ्रोज़न डेज़र्ट है। वनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, मिंट, मैंगो, बटरस्कॉच, कॉफी, ड्राई फ्रूट, फ्रूट एंड नट, ऑरेंज, डार्क चॉकलेट सहित अब तक आपने कई फ्लेवर्स ट्राइ किए होंगे, लेकिन क्या कभी हरी मिर्च की आइसक्रीम खाई है। ये सवाल कुछ अटपटा लग सकता है लेकिन फ्यूजन फूड के जमाने में कुछ भी नामुमकिन नहीं। आइसक्रीम के साथ आप अलग अलग टॉपिंग्स जैसे नट्स, चेरी, चॉकलेट सॉस, वेफ़र्स, फ्रूट्स, सिरप वगैरह जोड़कर उसे डिफरेंट फ्लेवर दे दिया जाता है..वैसे ही अब बाजार में हरी मिर्च के फ्लेवर वाली आइसक्रीम भी आ गई है।

ये एक्सपेरिमेंट किया गया है अपने स्वाद के लिए मशहूर इंदौर में। यहा के सर्राफा बाजार में ताजी हरी मिर्च डालकर फ्रोज़न आइसक्रीम बनाई जा रही है। इसमें दूध, चॉकलेट सिरप, स्वीटनर के साथ हरी मिर्च को बारीक कर मिलाया जाता है और ये नए स्वाद वाली आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है। अब जाहिर सी बात है कि मिर्च है तो तीखापन भी होगा ही..और अगर आपको आइसक्रीम में तीखा स्वाद पसंद आए तो इसे जरुर चख सकते हैं।

इन दिनों तरह तरह के फूड एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। कहीं चॉकलेट डोसा है तो कहीं नूडल्स समोसा। गोलगप्पे में वोदका डाली जा रही है और वोदका में आइसक्रीम। पिज्जा परांठा जैसी चीजें तो बहुत आम बात हो गई है। ऐसे में अब अगर किसी ने आइसक्रीम में हरी मिर्च डाल दी है तो भला ऐतराज क्यों किया जाए। और फिर इंदौर तो यूं भी खाने के लिए देशभर में मशहूर है। कोई ताज्जुब नहीं होना चाहिए अगर यहां कुछ दिनों बाद रतलामी सेव और लौंग सेव वाली आइसक्रीम भी मिलने लगे तो। लेकिन फिलहाल तो इस मौसम में आप हरी मिर्च वाली आइसक्रीम के साथ तापमान को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews