सीएम डॉ मोहन यादव का हमला, इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस आज तक नहीं सुधरी, पापों के लिए माफी मांगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि सामाजिक नवाचारों और जनकल्याण की दिशा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।
Mohan Yadav Indore

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नवनिर्मित भवन ‘स्नेह धाम’ का लोकार्पण किया इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लगभग 565 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 18 करोड़ की लागत से बने स्नेह धाम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल सामाजिक सुरक्षा नहीं बल्कि सुरक्षित आवास सुविधा भी सुनिश्चित करता है। यह अपने आप में एक बड़ा और संवेदनशील कदम है, जो वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है।

डॉ. यादव ने कहा कि समय के साथ सामाजिक ढांचा बदला है, आज कई बुजुर्ग दम्पति अकेले हैं, किसी के बच्चे विदेश में हैं तो कोई नौकरी के कारण दूर शहरों में रहते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, आत्मसम्मानजनक और सुसज्जित आवास की आवश्यकता को स्नेह धाम जैसी पहले पूरी करेंगी। बता दें इंदौर विकास प्राधिकरण ने 18 करोड़ रुपये की लागत से सर्व सुविधायुक्त स्नेह धाम का निर्माण किया है।

कांग्रेस ने लोकतंत्र को बंदी बनाने का काम किया

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने आज आपातकाल की 50 वीं बरसी पर कहा कि कांग्रेस जिस तरह से संविधान का मखौल बनाती है उसने लोकतंत्र को बंदी बनाने का काम किया आज कांग्रेस के नेताओ के लिए क्षमा मांगने का दिन है कांग्रेस तब भी नहीं सुधरी थी और आज भी नहीं सुधरी है।

कांग्रेस पर बाबा साहब के नाम पर सियासत करने का आरोप 

डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब अम्बेडकर को सम्मान नहीं दिया उन्हें ना ही मंत्रिमंडल में कोई पद दिया और ना ही लोकसभा का चुनाव जीतने दिया, मध्य प्रदेश के महू में  जहां अंबेडकर का जन्म हुआ वहां पर कोई स्मारक तक नहीं बनाया और आज बाबा साहब के नाम पर सियासत कर रही है।

केवल वोट पाने के लिए कांग्रेस जो नाटक कर रहीं है वह जनता सब जानती है

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर की मूर्ति हाईकोर्ट परिसर में लगाने के लिए किये संविधान सत्याग्रह एवं उप्वासुप्वास कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी ही बेशर्मी से बाबा साहब के नाम पर केवल वोट पाने के लिए कांग्रेस ग्वालियर में जो नाटक कर रहीं है वह जनता सब जानती है।

कांग्रेसी नेता उपवास नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका उपहास हो रहा है

उन्होंने कहा कांग्रेस हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा ना लगे इसके लिए पहले सारे प्रबंध करती है लेकिन जब यह मामला हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास जाता है तो कांग्रेस उनके पास न जाते हुए प्रदेश भर में तमाशा करती हैं, कांग्रेस के नेता कहते हैं कि वह प्रतिमा लगाने के लिए उपवास करते हैं लेकिन कांग्रेसी नेता उपवास नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका उपहास हो रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने इतिहास की गलतियों से सीखना चाहिए और जनता से माफी माँगना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”1096261950″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews