नकली वोटर आईडी बनाने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चकमा देकर फरार

नकली वोटर आईडी बनाने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चकमा देकर फरार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के एक इलाके में लंबे समय से नकली वोटर आईडी कार्ड (Fake Voter ID) बनाने का काम जारी था। जिसकी शिकायत पुलिस (Indore Police) को मिल भी रही थी वही पुख्ता सबूतों और तफ्तीश के बाद आखिरकार पुलिस नकली वोटर आईडी बनाने वाले एमपी ऑनलाइन (MP Online) के कियोस्क सेंटर पर काम करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 130 फर्जी वोटर आईडी जब्त किए है।

दरअसल, इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का ये मामला है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक एमपी ऑनलाइन दुकान पर फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनाये जा रहे है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने एमपी ऑनलाइन दुकान पर छापामार कार्यवाही कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – Guru Purnima 2022 : जानिये गुरु पूर्णिमा पर क्या है ग्रहों की दशा, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

बता दे कि हाल ही में इंदौर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है, अब प्रदेश के कई जिलों में दूसरे चरण के मतदान होना है। ऐसे समय पर फर्जी मतदाता परिचय पत्र बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देने के बाद पुलिस ने मौके से 130 मतदाता परिचय पत्र बरामद की गई है और 22 वर्षीय आरोपी अजहर पिता ताजुद्दीन निवासी नंदन नगर को गिरफ्तार किया है। जो हूबहू ओरिजिनल मतदाता परिचय पत्र की तरह कार्ड बनाने में माहिर था।

ये भी पढ़ें – इंदौर : MPPSC की तैयारी कर रहे युवक ने गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद लगाई फांसी

पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप एक प्रिंटर भी जब्त किये है। लेकिन फर्जी वोटर आईडी बनाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बरामद किए गए नकली परिचय पत्र उज्जैन जिले के खाचरोद और आसपास इलाके के बताए जा रहे है। जिसके संबंध में पुलिस ने संबंधित विभाग को भी जानकारी दे दी है। चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने इसे बड़ा मामला बताते हुए विवेचना करने की बात कर कहा की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”729147362″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews