
Kumedi ISBT Indore : इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कुमेडी में बनाया जा रहे ISBT का काम अंतिम चरण में है। अब बस इसके सौंदरीकरण का कार्य बाकी है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 80 करोड रुपए की लागत से इस बस टर्मिनल को तैयार किया जा रहा है। वहीं, टर्मिनल के सौंदरीकरण पर साढे 3 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें कि यह बस अड्डा MR-4 और MR-10 से कनेक्ट है। जिसके लिए MR-10 का काम पूरा हो चुका है, जबकि MR-4 के एक हिस्से का काम अभी बाकी है।

IDA अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के अनुसार, ISBT पर अब तक लगभग 80 करोड रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। हालांकि, अभी फ्रंट पर सेट डालने का काम बाकी है। वहीं, AC, इलेक्ट्रिफिकेशन, फाउंटेन आदि का काम भी बाकी है। जिसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं और जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

