इंदौर एसटीएफ ने साढ़े सात किलो गांजा पकड़ा, एक गिरफ्तार

इंदौर एसटीएफ ने साढ़े सात किलो गांजा पकड़ा, एक गिरफ्तार

आकाश धौलपुरे/इंदौर। एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 7 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कैलाश किराडे 24 साल का है और खरगोन का रहने वाला है। वो लंबे समय से इंदौर, खंडवा, खरगोन धार और आसपास के इलाकों में गांजा सप्लाई करता था। सब्जियों और मिर्ची की लोडिंग में गांजा बोरियों में भरकर सप्लाई किया जाता था।

डॉ. अशोक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इंदौर एसटीएफ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया की निरीक्षक एम.ए.सैयद की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिमरोल रोड पुराने टोल नाके के पास की सड़क पर प्लास्टीक की बोरी में गांजा लेकर बेचने के लिये आ रहा है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की धरपकड़ की। आरोपी कैलाश किराडे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया है और एसटीएफ थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर अब ये पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ और कौन लोग इस काम में शामिल थे और वो कहां-कहां गांजा सप्लाई करता था।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसटीएफ निरीक्षक एम.ए. सैयद, एएसआई टी सी केतेले, हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण बोर्डे, आरक्षक विनोद यादव, राहुल रमनवाल, विकास भूरिया और आरक्षक चालक देवेन्द्र भी शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews