इंदौर में गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लाकर बेचते थे शहर में

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

INDORE  NEWS : अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 आरोपियों को  इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है,  इंदौर थाना खजराना की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र से लाकर इंदौर शहर में गांजे की सप्लाई करते थे, आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 500 ग्राम गांजा ओर पैशन एक्स प्रो मोटरसाइकिल जप्त की गई है, वही पकड़े गए आरोपी मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले है।

इंदौर में पुलिस की सख्ती 
इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर सहित अन्य वरिष्ठ द्वारा दिए गए हैं मिले निर्देशों के अनुक्रम में खजराना पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।

यह था मामला 

खजराना पुलिस टीम ने 10 जनवरी को स्टार चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान 3 व्यक्तियो को पैशन एक्सप्रो बिना नंबर की गाड़ी पर चेकिंग के दौरान रोका तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, तीनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया व नाम पता पूछते अपना नाम कुंवर सिंह पिता शोभाराम बर्डे 27 साल निवासी ग्राम रेवजा तहसील राजपुर जिला बड़वानी, सज्जन पिता नाजु बर्डे उम्र 25 साल निवासी ग्राम खेरी थाना कांटाफोड़ जिला देवास, कैलाश पिता गुमान सिंह बर्डे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खेरी तहसील कन्नौज थाना कांटाफोड़ जिला देवास का होना बताया आरोपियों के पास मिले बेग एवं थैली को चेक करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी तोल करने पर कुल 5 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं मोटरसाइकिल पैशन एक्स प्रो आरोपियो के कब्जे से जप्त की गई वही आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा कायम कर गिरफ्तार किया गया।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews