Indore News: उद्यान लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व लोकसभा स्पीकर ने की विधायक की तारीफ

Indore News: उद्यान लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व लोकसभा स्पीकर ने की विधायक की तारीफ

Indore News : इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उद्यान लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अधिकांश भाजपा नेता मौजूद थे। जिसमें सबके बीच पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ताई ने क्षेत्रीय विधायक हार्डिया की जमकर तारीफ की और कहा कि बाबा समय के पाबंद है उनके रहते मैं भी दबाव में रहती हूं।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मंच पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा था, जहां पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ताई ने विधायक महेंद्र हार्डिया की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा समय से आते हैं समय से जाते हैं। कार्यक्रम में बाबा के रहते हुए आयोजन पूरा करने का दबाव रहता है। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर परिषद के सदस्य राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया और वार्ड पार्षद प्रणव मंडल आदि उपस्थित थे।

मंगल राजपूत, इंदौर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews