इंदौर-3 से विजयवर्गीय के बेटे आकाश का कटा टिकट, गोलू शुक्ला को मिला पहली बार मौका

इंदौर-3 से विजयवर्गीय के बेटे आकाश का कटा टिकट, गोलू शुक्ला को मिला पहली बार मौका

Indore Election News : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार इंदौर शहरी और ग्रामीण बाकी बची 3 सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं विधानसभा क्षेत्र 3 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोलू शुक्ला को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसके बाद शुक्ला के घर पर जश्न का माहौल देखा गया।

भाजपा के शीर्ष नेताओं का माना आभार

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र की मांग 3 के उम्मीदवार गोलू शुक्ला के टिकट मिलने की खुशी पूरे क्षेत्र में देखी गई शुक्ला समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए ढोलक की थाप पर नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया है। वहीं विधानसभा तीन से उम्मीदवार बनाए गए गोलू शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले भाजपा के चोटी के नेताओं का आभार माना साथ ही शुक्ला बोले कि भाजपा के किए कार्य सहरानीय है। भाजपा के किए विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”876684291″]

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उसको जनता के सामने लाएंगे पत्रकारों से चर्चा करते हुए संजय शुक्ला को लेकर कहा कि संजय मेरे बड़े भाई हैं उनकी विचारधारा कांग्रेस की है मैं पिछले 25 सालों से भाजपा का कार्यकर्ता हूं। कुल मिलाकर भाजपा सरकार के 18 सालों के विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”876684390″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews