जेल से छूटने के बाद रेकी कर चोरी करने वाला अपराधी धराया, दो लाख का माल बरामद

जेल से छूटने के बाद रेकी कर चोरी करने वाला अपराधी धराया, दो लाख का माल बरामद

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक आदतन चोर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ये अराधी सूने घरों में रेकी करने के बाद वहां सामान पर हाथ साफ करता था।

जानकारी के मुताबिक जून माह में इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर अलग अलग स्थानो पर शातिर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस चोर की तलाश में थी। आखिरकार पुलिस ने जब मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया तो सीसीटीवी के अलग अलग फुटेज सामने आए जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के अन्य चोरों से पूछताछ की तो पता चला कि जेल से छूटने के बाद साजिद ने अपनी आदत के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साजिद से पूछताछ की तो उसने मालवीय नगर की चोरी को कबूला। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि आरोपी नशे की लत के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देता था और पूर्व में भी वह चोरी की कई वारदातो को अंजाम दे चुका है। सूने घरों की रैकी करने में माहिर साजिद नामक चोर से पुलिस ने 2 लाख के रुपए की कीमत के जेवर और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए है। जेल से छूटने के दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला साजिद पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद फिर से अपने सही ठिकाने जेल में पहुंच गया है। चोरी की वारदात का खुलासा करने में एक बार फिर सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित हुए है और आरोपी द्वारा अंजाम दी गई वारदात के लाइव फुटेज भी सामने आए है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews