Indore News- कॉमेडियन के इस शो के विरोध में हिंदू संगठन, थाने लाकर सख्त कार्रवाई की मांग की

Indore News- कॉमेडियन के इस शो के विरोध में हिंदू संगठन, थाने लाकर सख्त कार्रवाई की मांग की

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने जुमलों से लोगो का ध्यान खींचने वाले एक कॉमेडियन पर इंदौर (Indore) के हिंद रक्षक संगठन ने गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस (Indore Police) से कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, हिंद रक्षक संगठन का आरोप है कि मुनव्वर फारुकी  (Munavar faruki) नामक कॉमेडियन एक सीरियल ऑफेंडर है जो कि पहले भी अपने शो में हिंदू देवी देवताओं  (Hindu Goddesses) का मजाक बना चुका है साथ ही गोधरा कांड (Godhra scandal) में मारे गए कारसेवकों के बारे में भी गलत टिप्पणी कर चुका है इस मामले में उसने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम भी घसीटा है ।

यह भी पढ़े… Indore : नए साल पर प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

दरअसल, इंदौर पलासिया में स्थित मुनरो कैफे में कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी का बिना परमिशन लिए एक शो आयोजित किया गया जिसकी जानकारी हिन्द रक्षक संगठन के प्रमुख एकलव्य सिंह गौड़ और अन्य कार्यकर्ताओ को लग गु थी और सभी ने बकायदा कार्यक्रम के टिकट खरीदे और उस कार्यक्रम में बैठकर जब उसे सुना तो पाया कि हिन्दू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की जा रही थी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को लेकर वैसे ही मज़ाक कर रहा है जो पहले भी शो में कर चुका है।

इस दौरान बकायदा कार्यक्रम के वीडियो भी हिंद रक्षक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ बनाये और गलत टिप्पणियों को विरोध में मुन्नवर सहित आयोजको को पकड़कर थाने लेकर आए और साथ ही उसके कार्यक्रम का पूरा वीडियो (VIDEO) पुलिस को सौंपा गया है जिसके आधार पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ।

Indore News : पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई- TI निलंबित, SDOP लाइन अटैच

वहीं क्षेत्रीय सीएसपी (Indore CSP) के मुताबिक मुनरो कैफे के मालिक मुक्तेश जैन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी और साथ ही इस कार्यक्रम में 18 साल से कम बच्चे भी मौजूद थे । देवी देवताओं को लेकर को टिप्पणी की गई है इस मामले में पुलिस वीडियो का परीक्षण करवा रही है जिस पर जांच में दोषी पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews