MP Rail News: MP रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मेगा ब्‍लॉक के चलते 17 दिन तक नहीं चलेगी इंदौर-महू के बीच डेमू और पैसेंजर ट्रेनें

MP Rail News: राऊ-महू रेलखंड में दोहरीकरण का काम चलने के कारण इंदौर-महू रेलखंड पर ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया को पूरा करने में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। जबकि मतदान के कारण, 13 मई को यह काम भी बंद रहेगा।
MP Rail News: MP रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मेगा ब्‍लॉक के चलते 17 दिन तक नहीं चलेगी इंदौर-महू के बीच डेमू और पैसेंजर ट्रेनें

MP Rail News: रतलाम मंडल के राऊ-महू रेलखंड में दोहरीकरण का काम चल रहा है। जिस कारण से, 11 से 27 मई तक इंदौर-महू रेलखंड पर ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी। दरअसल इस अवधि में, इंदौर-महू सेक्टर में चलने वाली डेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बंद रहेगी। दरअसल महू से गुजरने वाली ट्रैन का अब इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर और उज्जैन से आने जाने का काम किया जाएगा। हालांकि महू से चलने वाली दूरस्थ ट्रेनों की सेवा भी इन रुट से ही कायम रहेगी। जानकारी के अनुसार 27 मई को, इस रेलखंड को रेलवे सुरक्षा आयोग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा, ताकि अन्य लाइन पर भी ट्रेनों की सेवा शुरू की जा सके।

राऊ-महू के 9.5 किमी के रेलखंड का काम हुआ पूरा:

सूचना के मुताबिक, राऊ-महू के 9.5 किमी के रेलखंड पर पिछले साल मार्च में एक और रेल लाइन का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था, जो अब सम्पन्न हो गया है। इसके साथ ही, एक रेल लाइन का काम और पूरा हो चुका है जो महू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुआ है।

दरअसल 11 से 26 मई तक, रेलवे सुरक्षा आयोग के निरीक्षण से पहले रेलवे निर्माण विभाग इसका काम भी पूरा करेगा। जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा आयोग द्वारा 27 मई को, पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया जाना है। जिसके चलते इन 17 दिनों के दौरान, इंदौर-महू के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों और चार जोड़ी डेमू ट्रेनों की सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

इंदौर और उज्जैन से किया जाएगा इन ट्रेनों का संचालन:

वहीं उपरोक्त ट्रेनों का संचालन इंदौर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा, जिसमें मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी, कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, और नागपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा, महू से रतलाम और रतलाम से महू के बीच चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों का संचालन भी इंदौर रेलवे स्टेशन से करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस उज्जैन से प्रयागराज एक्सप्रेस और पटना स्पेशल के साथ और इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और महू-रीवा-महू एक्सप्रेस उज्जैन से चलेंगी।

जानकारी के अनुसार संपूर्ण कार्य महू स्टेशन पर यार्ड की पुनर्निर्माण को समाप्त करने के लिए किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त रेल लाइन को हटाना, सिग्नलिंग का नवीनीकरण, नए रेल लाइन को जोड़ना जैसे कार्य शामिल होंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। जबकि मतदान के कारण, 13 मई को यह काम भी बंद रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews