Hindi News

INDORE : 3 दिवसीय छठ पर्व का शुक्रवार से आगाज, शहर में 120 से अधिक स्थानों पर होगा महापर्व का आयोजन

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
INDORE : 3 दिवसीय छठ पर्व का शुक्रवार से आगाज, शहर में 120 से अधिक स्थानों पर होगा महापर्व का आयोजन

INDORE NEWS : प्रसिद्ध छठ महापर्व का तीन दिवसीय आयोजन कल शुक्रवार से शुरू होकर रविवार तक बनाया जाएगा। पूर्वोत्तर भारत के हजारों परिवार इंदौर में रहते हैं उनके द्वारा शहर में करीब 120 स्थान पर आयोजन किया जाएगा।

छठ आयोजन की तैयारियां जोरों पर 
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह, महासचिव के के झा के अनुसार इस वर्ष पूरे शहर में 120 से से अधिक छठ घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। शहर भर में फैले छठ आयोजन समितियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के छठ घाटों की साफ़ सफाई अपने अंतिम चरण में है। विजय नगर के स्किम न 54 स्थित छठ पर्व की सफाई इंदौर नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव की अगुवाई में पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह, विजय नगर छठ आयोजन समिति के संयोजक ठाकुर दीनानाथ सिंह, पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मूसा भाई सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की गई।

महापर्व डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य 
शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष स्कीम न 54, 78, बाणगंगा, सुखलिया, श्याम नगर, तुलसी नगर, समर पार्क, अमृत पैलेस, पिपलियाहाना तालाब, शंखेश्वर सिटी, एरोड्रम रोड, कैट रोड सूर्य मंदिर, कालानी नगर , सिलिकॉन सिटी, देवास नाका, निपानिया, राऊ, पीथमपुर सहित 120 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजन होता है जहाँ शहर में रह रहे पूर्वांचल – विशेष रूप से बिहार, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुगण डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews