
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तलावली चांदा में शनिवार को एक सिरफिरे ने चार कुत्तों पर एयर गन से शूट किया। इससे एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। कुत्तों के शरीर में जहर फैल गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में एक युवक द्वारा एयर गन से स्ट्रीट डॉग्स को शूट कर दिया गया इस घटना के बाद एक डॉग की मौत हो गई, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम पंकज निवासी सिंगापुर टाउनशिप बताया जा रहा है l पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि कॉलोनी में डॉग बाइट के मामले अधिक बढ़ जाने के कारण उसने ऐसा किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पीपुल्स फॉर एनिमल फाउंडेशन ने पुलिस थाना लसूडिया में आरोपी पंकज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”991581461″]
