BJP नेता के बगावती तेवर , पार्टी में मचा हड़कंप

BJP नेता के बगावती तेवर , पार्टी में मचा हड़कंप

आकाश धौलपुरे/इंदौर। इंदौर बीजेपी (BJP) में हड़कंप मच गया है। दरअसल पार्टी के एक बड़े नेता बीजेपी (BJP) का दामन छोड़ कांग्रेस (Congress) का हाथ थामने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चार बार पार्षद और वर्तमान में एमआईसी मेंबर रह चुके यह कद्दावर नेता पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर के काफी करीब रहे हैं। द्वारकापुरी में दस साल पहले हुए विकास वर्मा उर्फ गुल्टु हत्याकांड में भी ये आरोपी थे लेकिन न्यायालय ने 2019 में उन्हें बरी करते हुए उनके भाई सहित छह अन्य को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राजनीतिक रसूख के चलते यह हत्या हुई थी और तब यह नेता लगभग सौ दिन तक फरार रहे थे। अब विकास के परिवार के लोग एक बार फिर इस नेता के खिलाफ न्यायालय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं जिसे लेकर नेताजी काफी चिंतित हैं और सत्ताधारी पार्टी की मदद से इस मामले को निपटाना चाहते हैं।

इधर नेताजी को पार्टी में बनाए रखने की कवायद तेज हो गई हैं । गुरूवार सुबह पूर्व महापौर और वर्तमान में बीजेपी की विधायक मालिनी गौड़ (malini gaur) ने जाकर नेता जी से मुलाकात कर उन्हें मनाने बनाने की कोशिश की लेकिन अब तक की कोशिशें असफल है और उम्मीद की जा रही है कि नेताजी शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के सामने कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews