टाटपट्टी बाखल में पहुंचे कलेक्टर, बोले-300 मीटर के एरिया को सील कर हो रही मैपिंग

टाटपट्टी बाखल में पहुंचे कलेक्टर, बोले-300 मीटर के एरिया को सील कर हो रही मैपिंग

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

इंदौर में जिला कलेक्टर मनीष सिंह उन क्षेत्रों पर फोकस कर रहे है जहाँ से कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजो की संख्या के मामले तेजी से सामने आ रहे है। बता दे कि शहर के टाटपट्टी बाखल में बीते बुधवार को डॉक्टर्स की टीम स्क्रीनिंग करने गई थी उस वक्त क्षेत्र के लोगो ने उन पर हमला बोल दिया था जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी। बता दे कि आज इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र आज क्षेत्र में पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष निर्देश दिए।

इंदौर कलेक्टर ने क्षेत्र के स्थानों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि टाटपट्टी बाखल के 300 मीटर के क्षेत्र को सील कर मैपिंग की जा रही है। बता दे कि शहर के इस क्षेत्र से अब तक 16 पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर मनीष सिंह की माने तो इस एरिया में सबसे ज्यादा संक्रमित लोग हो सकते हैं ऐसे में 70 लोगो को होम क्वांरन्टीन किया गया है और इन लोगो के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में रहें और जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा जहां से वह 7 दिन में ठीक होकर बाहर आ सकते हैं।

ऐसे में कलेक्टर ने ये भी साफ किया ऐसे में लोग किसी भी तरह की कोई भ्रामक जानकारी में ना आए और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पूरा-पूरा सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि इलाके में रेडक्रॉस और समाजसेवियो की मदद से लोगो को मास्क उपलब्ध कराए जा रहे वही साबुन भी दिया जा रहा है ताकि वे बार – बार हाथ धो सके और बीमारी से बच सके। कलेक्टर की मानें तो क्षेत्र में पिछले दिनों शव यात्रा में जाने के बाद इलाके में और ज्यादा संक्रमण फैलने की संभावना है और वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इधर, जिला प्रशासन ने टाटपट्टी बाखल से जुड़े बॉम्बे बाजार क्षेत्र को शत प्रतिशत मैपिंग में ले लिया ताकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को फैलने से रोका जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews