जल्द टीम इंडिया में खेलेंगे इंदौर के क्रिकेटर आवेश खान, घर पर जश्न का माहौल

जल्द टीम इंडिया में खेलेंगे इंदौर के क्रिकेटर आवेश खान, घर पर जश्न का माहौल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। टीम इंडिया में सिलेक्ट हुए आवेश खान जल्द ही इंटरनेशनल कैप पहनकर टीम इंडिया में नजर आएंगे। दरअसल, मंगलवार को न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा होते ही इंदौर के 2 खिलाड़ियों का चयन होने पर न सिर्फ इंदौर के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है बल्कि मध्यप्रदेश के क्रिकेट के लिए भी एक बेहतर संकेत मिल रहे है। यार्कर मैन आवेश खान और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के चयन के बाद से उनके घर पर जश्न का माहौल है।

वैक्सीन नहीं तो राशन नहीं: जिला प्रशासन का आदेश, सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगा राशन और पेट्रोल

तेज गेंदबाज आवेश खान का चयन पूर्व में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में भी हुआ था और अब टी-20 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे है। इस मौके पर आवेश खान के श्री नगर कांकड़ स्थित निवास पर बुधवार दोपहर को जमकर जश्न मनाया गया। यहां इंदौर के क्रिकेटरों सहित आवेश के दोस्त और परिजनों उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि 12 नवंबर को वे जयपुर में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो 10 साल से मेहनत कर रहे है और टीम इंडिया का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि मैच में अपना बेस्ट दें और अपने साथ पूरे शहर का नाम भी रोशन करें।

[dgv_vimeo_video id=”644346612″]

[dgv_vimeo_video id=”644346816″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews