इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 2 लोग अवैध हथियार के साथ आ रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
indore crime news

Indore News : मध्य प्रदेश में इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से पिस्तौल और देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। बता दें कि दोनों आरोपी शहर में किसी को पिस्तौल की सप्लाई करने आए थे। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 2 लोग अवैध हथियार के साथ आ रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई, तो उनके पास से 3 पिस्तौल और 3 देसी कट्टे बरामद हुए।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वह सिकलीगरो से अवैध हथियार खरीद कर यहां किसी को बेचने आ रहे थे। फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि वह यहां पर किसे बेचने आ रहे थे, यह कारोबार कब से चल रहा है और इनमें और कौन-कौन शामिल है।

[dgv_vimeo_video id=”1007352510″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews