Indore News: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर चाकू लहराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

arrested

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोशल मीडिया पर चाकू लहरा कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी जयराज पिता अनिल कदम उम्र 23 साल निवासी सूर्यदेव नगर इंदौर जो थाना द्वारकापुरी के मारपीट, अवैध वसूली के अपराध में फरार चल रहा था एवं फरारी के दौरान ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से चाकू लहराकर वीडियो बनाया और वायरल किया था। जिसके बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पर विभिन्न धाराओं 327, 323, 294, 506, 34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिस पर आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना द्वारकापुरी द्वारा की जा रही है।

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के सिलसिले में मारपीट, सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध में फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

[dgv_vimeo_video id=”916412015″]

[dgv_vimeo_video id=”916412102″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews