Crime News: सिक्योरिटी कंपनी के एमडी के नाम का इस्तेमाल कर की जा रही ठगी, इंदौर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक ठगी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात बदमाश द्वारा इंदिरा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी का नाम और चेहरा का इस्तेमाल करते हुए ठगी कर रहा है। अभी तक पूरे भारत में 114 लोगों के साथ ठगी की घटना हो चुकी है, जिसके तहत करीब 20 करोड़ रूपए की ठगी की गई है। वहीं इस मामले को लेकर कंपनी के कर्मचारी विमलेश अजमेर ने इसकी शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच से की है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार ज्यादा मुनाफा देने का लालच देते हुए लोगों के साथ ठगी की गई है। वहीं फरियादी ने बताया कि असली कंपनी का नाम बताते हुए ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही शिकायत में यह भी दर्ज कराया है कि कंपनी के एमडी का फोटो, नाम और कंपनी का नाम लगाकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि एक एडवाइजरी भी इस मामले में जारी की गई है जिसमें किसी कंपनी या संस्था में इन्वेस्ट करने से पहले उसको अच्छे तरीके से जांच किया जाए ताकि आप ठगी का शिकार होने से बच जाएं। साथ ही ठगी की वारदात को अंजाम देने वालों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर असली कंपनी के एमडी का फोटो और नाम लगाकर ठगी को अंजाम दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”913971324″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews