इंदौर: ड्रग्स तस्करों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, अवैध मादक पदार्थ सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुखलिया इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से अवैध एमडी बरामद की गई। अब सप्लायर और खरीददारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Indore

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एमआर 4 रोड बीआरटीएस बस स्टैंड सुखलिया के पास घेराबंदी करते हुए दो शातिर तस्करों को पकड़ लिया है।

तस्करों को पकड़ने के बाद उनके कब्जे से 58.48 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। इस ड्रग्स की कीमत तकरीबन 5 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है।

ड्रग्स सहित तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक गश्त के धर्म क्राइम ब्रांच की टीम को बीआरटीएस बस स्टैंड सुखलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में इसने अपना नाम साहिल शाह पता अयूब शाह निवासी अंबेडकर नगर नीमच बताया है।

बरामद की गई ड्रग्स

क्राइम ब्रांच ने तस्कर के पास से 58.48 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की है। पकड़े गए 19 वर्षीय युवक से जब पूछताछ की गई तो नेटवर्क से जुड़े दूसरे आरोपी एल्केफ पिता शहजाद निवासी ग्राम दावत खेड़ी मंदसौर को भी गिरफ्तार किया गया। साहिल नीमच में फल बेचने का काम करता है और उसके खिलाफ कैंट थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

दर्ज किया प्रकरण

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में सप्लायर और खरीददारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच की ओर से नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जाती रही है। 1 जनवरी से अब तक 54 प्रकरण में 113 तस्करों को जेल किस लाखों के पीछे भेजा गया है। इनके पास से एमडी, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर, पिस्तौल जैसी चीजें बरामद हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews