इंदौर को मिला नया मोटिवेशनल थीम सांग, कोरोना अवेयरनेस के लिए पुलिस की पहल

इंदौर को मिला नया मोटिवेशनल थीम सांग, कोरोना अवेयरनेस के लिए पुलिस की पहल

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर शहर में जहां एक ओर आम जनता कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का उल्लंघन करते हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर इंदौर पुलिस (Indore Police) संकट के इस काल में लोगों को एक स्पेशल सांग के जरिये नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी द्वारा एक सांग लांच किया गया है। इस सांग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वो घर पर रहे और सुरक्षित रहे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करें।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 28, 2021

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि कोरोना काल ने लोगों के मन में बहुत हताशा और निराशा पैदा कर दी है। पुलिस द्वारा लगातार आमजन को समझाइश भी दी जा रही है और अनाउंसमेन्ट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बेवजह घरों से ना निकले। इसी बात को इनोवेटिव तरीके से समझाने के लिए पुलिस द्वारा इंदौर शहर के लिए एक सांग लांच किया गया है। कोरोना संकट को देखते हुए लोगो मे जागरूकता लाने के लिए मध्यप्रदेश के संजय शुक्ला नामक कलाकार ने ये सांग बनाया है।

यह भी पढ़ें:-इंदौर में थम रहा कोरोना का कहर, सरकारी आंकड़ों में घट रही मरीजों की संख्या

लोगों को जागरूक करने वाला ये सांग अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं एसपी आशुतोष बागरी द्वारा पूर्वी क्षेत्र के सभी चेकिंग पॉइंट पर चलवाया जा रहा है। इस सांग को सुनकर लोगों मे भी जागरूकता भी आ रही है और कोरोना काल में इस सांग को आम पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews