Indore: कंटेन्मेंट प्रोटोकॉल के तहत रहवासियों को किया गया होम क्वारांटाइन

Indore: कंटेन्मेंट प्रोटोकॉल के तहत रहवासियों को किया गया होम क्वारांटाइन

इंदौर।

इंदौर में लगातार कोरोना वायरस मरीजों के मिलने का दौर जारी है। अब तक इंदौर में 115 करोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं तकरीबन 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कंटेन्मेंट क्षेत्रों में स्केनिंग भी की। इंदौर के बंबई बाजार और ऊषागंज इलाकों में संक्रमित लोगों के पूरे परिवार को स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में क्वाण्टाइन कर क्वाण्टाइन सेंटर भेजा।

बता दे कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2000 से ज्यादा लोगों को इंदौर के अलग-अलग मैरिज गार्डन में क्वाण्टाइन किया है जिनमे युवा, महिला और बच्चे शामिल हैं। एसडीएम अंशुल खरे ने बताया कि उषागंज छावनी के एक व्यक्ति 31 मार्च को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था और अब उनके परिजनों को कोरण्टाइन सेंटर ले जाया जा रहा है वही कंटेन्मेंट प्रोटोकॉल के तहत रहवासियों को होम कोरण्टाइन किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews