Indore News : आईजी योगेश देशमुख का एक्शन- एक साथ 24 पुलिसकर्मियों को हटाया

INDORE IG

इंदौर, आकाश धोलपुरे। अपनी पदस्थापना के कुछ दिनों बाद ही आईजी योगेश देशमुख (IG Yogesh Deshmukh) का इंदौर (Indore) में एक्शन देखने को मिल रहा है। देशमुख लगातार थानों और पुलिसकर्मियों पर लगाम कस रहे है।हाल ही में उन्होंने कनाड़िया टीआइ आरडी कानवा को अस्त-व्यस्त मालखाना और भंवरकुआं टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी दराज में चोरी की केस डायरी, नकली पिस्टल और चाकू मिलने पर लाइन अटैच (Line attach) कर दिया था और अब आइजी ने क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की बड़ी सर्जरी करते हुए 24 पुलिसकर्मियों को हटा दिया।

इंदौर आईजी (Indore IG) के इस कार्रवाई के बाद थानों और पुलिसकर्मियों (Policeman) में हड़कंप मच गया है।यह गाज उन पुलिसकर्मियों पर गिरी है जो 4 साल से ज्यादा समय से एक ही थाने में पदस्थ है या फिर थोडे समय के लिए स्थानांतरित होते है। खबर है कि आने वाले दिनों में एक और बड़ी सर्जरी हो सकती है, इसके लिए आईजी ने सभी थानों से पुलिसकर्मियों की जानकारी मांगी है।कहा जा सकता है कि आईजी के इस सख्त रवैये के बाद आने वाले दिनों में पुलिस महकमे सुधार देखने को मिल सकता है।

बता दे कि बीते दिनों आइजी योगेश पुलिस लाइन में निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिसवालों की परेड भी करवाई थी। जो पुलिसकर्मी परेड नहीं कर पाए, उन्हें हाथ ऊपर कर मैदान में दौड़ लगवा दी।वही वाहनों की जानकारी न देने पर फटकार लगाई थी

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

  1. गजेंद्र सिंह (प्र.आ.) पुलिस लाइन
  2. मनीष तिवारी (आर) पुलिस लाइन
  3. सुनीलसिंह (आर) पुलिस लाइन
  4. अमन साहू (आर) पुलिस लाइन
  5. राजेंद्र जोशी (आर) पुलिस लाइन
  6. रमाकांत गौतम (आर) पुलिस लाइन
  7. मनीष दीक्षित (आर) पुलिस लाइन
  8. देवराजसिंह बघेल (आर) डीसीआरबी
  9. संदीपसिंह कुशवाह (आर) पुलिस लाइन
  10. सोहनसिंह (एएसआइ) पुलिस लाइन
  11. जीवन पटेल (आर) पुलिस लाइन
  12. योगेंद्र बाबू मिश्रा (एसआइ) पुलिस लाइन
  13. बलबंत इंगले (प्र.आर) डीसीआरबी
  14. रवींद्रसिंह कुशवाह (प्र.आर) पुलिस लाइन
  15. देवेंद्र यादव (एएसआइ) पुलिस लाइन
  16. भूपेंद्र आर्मो (एसआइ) पुलिस लाइन
  17. ओमप्रकाश (एएसआइ) डीसीआरबी
  18. विजयसिंह (एएसआइ) डीसीआरबी
  19. अजीत (आर) पुलिस लाइन
  20. सोभाग्यसिंह (एएसआइ) पुलिस लाइन
  21. नानूराम यादव (एएसआइ) पुलिस लाइन
  22. खजान चौहान (आर) पुलिस लाइन
  23. दीपेंद्रसिंह (आर) पुलिस लाइन
  24. शितोष्ण (एसआइ) क्राइम ब्रांच में एसआइ के स्थान पर पदस्थ किया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews