दो एटीएम पर बदमाशों ने दिया धावा, सायरन बजा तो भाग निकले

दो एटीएम पर बदमाशों ने दिया धावा, सायरन बजा तो भाग निकले

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) में अब बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि वो हाई सिक्युरिटी से सज्जित एटीएम को निशाना बनाकर उनको उखाड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे है। दरअसल, सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात में बदमाशों ने शहर के पंढरीनाथ और कोतवाली थाना क्षेत्रों में स्थित एटीएम को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही सायरन बजा तो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। वही पुलिस अब अज्ञात बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वही आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया उस हिसाब से वारदातों में मेवाती गैंग के हाथ होने का शक है।

यह भी पढ़े…एमपी के किस आईएएस पर चला उमा भारती के ट्वीट का तीर

बता दें कि एटीएम उखाड़ने की पहली वारदात पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई। यहां बदमाशों ने एटीएम में जमकर तोड़फोड़ मचाई और एटीएम में रखे रूपए निकालने की कोशिश की लेकिन जैसे एटीएम सायरन बजा तो बदमाश मौके से तुरंत भाग गए। वही ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़े…कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच इस वायरस ने एक बार फिर दी भारत में दस्तक, महाराष्ट्र में मिला नया मामला, जानें

वही एटीएम लूट की की दूसरी वारदात नजदीकी थाना क्षेत्र सेंट्रल कोतवाली में हुई जहां रानीपुरा में स्थित एसबीआई के एटीएम में घुसे बदमाशों ने पूरा एटीएम को ही उखाड़ दिया लेकिन यहां भी बदमाशों को सायरन के शोर ने मुश्किलों में डाल दिया और पुलिस के आने के डर से बदमाश मौके से भाग निकले। इधर, पुलिस ने तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और माना जा रहा है कि सायरन बजते ही बदमाशो की गैंग वाहन के जरिये भाग खड़ी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”729673980″]

यह भी पढ़े…हिस्ट्रीशीटर पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर अस्पताल में इलाज जारी

इधर, दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज सामने आये है। हालांकि, फुटेज में नकाब पहने बदमाशों की पहचान तो उजागर नही हो सकी है लेकिन वारदात के तरीकों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एटीएम उखाड़ कर ले जाने का तरीका राजस्थान के मेवाती गैंग जैसा है। लिहाजा, पुलिस ने अपनी जांच के बिंदु में मेवाती गैंग को भी शामिल कर रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है वही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। वही वारदात में दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नही रखे गए है लिहाजा अब पुलिस इसे लेकर बैंक प्रबंधन को विशेष निर्देश भी दे चुकी है ताकि ऐसी वारदाते सामने न आये।

[dgv_vimeo_video id=”729674265″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews