
Indore News : इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले तीन आदतन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्टल और एक चाकू भी बरामद किया है। राहुल मराठा शुभम नेपाली राहुल रोशन सिंधी को द्वारका पुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना शुभम नेपाली बताया जा रहा है।
यह है मामला
बता दें कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए द्वारकापुरी एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों 13 सितंबर की रात को विधुर नगर अहिर खेड़ी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग करने की सूचना मिली थी। जिसमें बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए थे। जिसके आधार पर पूर्व में तीन आरोपी गिरीश महावर उर्फ सोनू शक्ति तोमर व अमन भालसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना में अन्य फरार आरोपियों की लगातार खोजबीन की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले पर आरोपी शुभम उर्फ नेपाली पिता सीताराम यादव व उसके दो साथी राहुल मराठा और रोशन राठौर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैट रोड पर छुपकर अपनी फरारी काट रहे थे।

वहीं पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह अपने गांव ठीकरी जिला बड़वानी अपने साथियों को भगाकर ले जाने की फिराक में था लेकिन उसके पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया पकड़े गए तीनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”865637589″]
