Indore News : नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है नाबालिग के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

बता दें कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र का ही रहने वाला बदमाश उसे आए दिन परेशान करता है आते जाते उसका पीछा करता है और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है यह बात नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई इसके बाद परिजन ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बदमाश की तलाश करने के लिए पुलिस जुटी है और जल्द उम्मीद है कि बदमाश पुलिस की पकड़ में होगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843859258″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews