Indore News : साइबर ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार

indore police

Indore News : अगर आपको फोन कर यदि कोई यह कहता है कि आपका साडू बोल रहा हूं या आपका फलां रिश्तेदार बोल रहा हूं और आपके अकाउंट में मुझे रुपए ट्रांसफर करने हैं और उसके लिए लिंक आपको सेंड कर रहा हूं तो होशियार हो जाए क्योंकि आपके खाते से रुपए निकालने का और ठगी का एक नया तरीका है ऐसा ही एक मामला इंदौर के मल्हारगंज थाने में सामने आया हैं। जिसमें फरियादी के 90 हजार रुपए से ज्यादा अधिक रुपए अज्ञात आरोपी ने निकाल लिए है।

क्या है मामला

बता दें कि नित नए तरीकों से ठगी की वारदात रोजाना शहर के किसी ना किसी थाने में सामने आती है हाल ही में ठगी की सामने आई वारदात इंदौर के मल्हारगंज थाने की है जिसमें अज्ञात आरोपी ने फरियादी को पहले झांसे में लिया और फिर 90 हजार रुपए से ज्यादा फरियादी के खाते से रुपए निकाल लिए घटना की जानकारी मल्हारगंज थाने पर दी गई जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई है। थाना मल्हारगंज में फरियादी अभिषेक पांडे द्वारा अपने मोबाइल पर एक फोन आने और अनजान कॉल से आपका साडू बोल रहा हूं यह कहते हुए पहले बातों में उलझा कर फिर ठगी की वारदात को अंजाम देना फरियादी द्वारा लिखवाया गया है। मल्हारगंज थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने हुई ठगी की वारदात की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि फरियादी द्वारा पहले ऑनलाइन शिकायत की गई तत्पश्चात उसे थाने बुलाकर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें फरियादी ने खुद के साथ हुई पूरी घटना विस्तार से पुलिस को बताया।

अलग-अलग तरीके से होने वाली ठगी को लेकर मल्हारगंज थाना प्रभारी ने मीडिया के माध्यम से एक अपील करते हुए कहा कि नए-नए तरीके से होने वाली ठगी से बचने के लिए आमजन को आने वाले फोन कॉल्स और दी गई लिंक पर क्लिक करने से पहले अपने बैंक से संपर्क कर लें ताकि ठगी की वारदात से बचा जा सकें।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”893021187″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews