Indore News : वाइन शॉप पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, मामला दर्ज

पुलिस ने घायल ग्राहक की शिकायत पर शराब दुकान संचालक और उस कर्मचारियों पर मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, तो वहीं ग्राहक और उसके दोस्तों पर भी पुलिस के द्वारा धारा 151 के तहत प्रीवेंटिव एक्शन लिया गया है।
indore police tejaji

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तेजाजी नगर वाइन शॉप पर जमकर विवाद हुआ है। शराब दुकान कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में ग्राहक ने भी अपने साथियों के साथ तोड़फोड़ की पूरी घटना में दोनों पक्ष थाने पहुँचे पुलिस ने कार्रवाई की।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के तेजाजी नगर वाइन शॉप पर विवाद होने का एक मामला सामने आया है। जिसमें शराब लेने आए ग्राहक के साथ उसके संचालक का विवाद हो गया, जिसके बाद वह दुकान के कर्मचारियों के द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट की गई है। जिसमे वह घायल हुआ है, जिसके बाद ग्राहक अपने साथियों को बुलाकर लाया और उन्होंने शराब दुकान में तोड़फोड़ की, वही दोनो पक्षों में हुए इस विवाद और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने घायल ग्राहक की शिकायत पर शराब दुकान संचालक और उस कर्मचारियों पर मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, तो वहीं ग्राहक और उसके दोस्तों पर भी पुलिस के द्वारा धारा 151 के तहत प्रीवेंटिव एक्शन लिया गया है। घटना जा सीसीटीवी भी सामने आया जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”972171596″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews