
Indore News : इंदौर के एम वाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर हाथ में बैनर और कैंडल लेकर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रखा। यह कैंडल मार्च एम वाय अस्पताल के मुख्य द्वार से निकलकर डेंटल कॉलेज पहुंचा और फिर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जाकर समाप्त हुआ।
क्या है पूरा मामला
इंटर्न डॉक्टर अपने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की को लेकर एमजीएम और बीडीएस के छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला और जिम्मेदारों तक अपनी आवाज पहुंचने की कोशिश की मीडिया से बात करते हुए इंटर डॉक्टर ने बताया कि शासन द्वारा हमें दिए जाने वाला इंटर्नशिप भत्ता कम है इसे बढ़ाकर ₹1000 रोज़ शासन को करना चाहिए एक पिछले दो दिन से चले आ रहे एक प्रदर्शन में मी अस्पताल या एमजीएम दिन से कोई आश्वासन मिलने की बात पर छात्रों ने कहा कि शासन स्तर का मामला है।
[dgv_vimeo_video id=”992971953″]
[dgv_vimeo_video id=”992971334″]
आपको बता दें कि 6 जुलाई को उपमुख्यमंत्री जब इंदौर पहुंचे थे तब लिखित ज्ञापन उन्हें भी छात्रों द्वारा दिया गया था। छात्रों ने अपनी मांग को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी मुलाकात की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”992969974″]
