Indore News : आश्रम से लापता हुआ नाबालिग, मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक आश्रम से से बच्चों को शहर के दूसरे आश्रमों में शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान एक नाबालिग लापता हो गया। वह मानसिक दिव्यांग है। शिकायत मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

तेजाजी नगर इलाके में एक आश्रम से सोमवार को एक मानसिक दिव्यांग बच्चा लापता हो गया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि श्रीयुग पुरूष धाम पंचकुईया रोड़ ने शिकायत की है।

अखंड परमानंद आश्रम खण्डवा नाका से 16 साल का बच्चा जो कि उसकी मंदबुद्वि है उसे काेई अपने साथ ले गया। आश्रम के आसपास काफी तलाश की। लेकिन वह नही मिला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है हालाकिं बच्चे की तलाश को लेकर पुलिस की टीमें भी उसकी तलाश कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”981454374″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews