
Indore News : वेतन विसंगतियां और अन्य मामलों को लेकर प्रदेश भर के पटवारी पिछले 31 दिनों से हड़ताल पर है हड़ताल 32 वें दिन भी हड़ताल जारी है आपको बता दें कि हड़ताल के चलते पिछले 7 दिनों से धरना स्थल पर ही पटवारी क्रमिक भूख हड़ताल भी कर रहे हैं बीते दिन आए एक शासकीय आदेश में काम पर न लौटने वाले पटवारियों पर कार्यवाही करने की बात कही गई है वहीं आए हुए इस आदेश के बाद पटवारी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का मन बनाया और अपने-अपने जिला अध्यक्षों को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिए गए हैं तकरीबन 200 पटवारी ने अपने इस्तीफा सौंपे हैं।
प्रशासन का आदेश
आयुक्त भू अभिलेख ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए कहा कि 28 अगस्त से हड़़ताल पर चल रहे पटवारियों की वजह से जनता को काफी तकलीफें हो रही हैं। इसलिए पटवारियों की प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक हाजरी लेकर अनपस्थित पटवारियों की जानकारी प्रेषित की जाए। साथ ही गैर हाजिर पटवारियों पर अनुशासन की कार्रवाई की जाए।
प्रशासन के आदेश के बाद गुस्साए पटवारियों का फैसला
वहीं इस आदेश से गुस्साए पटवारियों ने प्रदेश भर में अपने पदों से इस्तीफा देने का मन बनाते हुए और अपने-अपने इलाके के जिला अध्यक्षों को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिए हैं अगर बात इंदौर की जाए तो संघ के अध्यक्ष मनोज परिहार ने बताया कि तकरीबन 200 पटवारी ने लिखकर हमें सौंपे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”869134021″]
अब देखना यह होगा कि पटवारियों के इस्तीफे सौंपे जाने के बाद सरकार पटवारी और उसके साथ आ रही दिक्कतों को दूर करती है यह दिए गए इस्तीफों को मंजूर करती है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”869132821″]
