Indore News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब तस्करों पर एरोड्रम पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच ने मिलकर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 250 पेटी शराब जब्त की है जिसकी बाजार कीमत 20 लख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब ले जा रहे ट्रक को भी पुलिस ने जप्त करते हुए आबकारी विभाग से अब इस बात की जानकारी निकाली जा रही है की शराब कोन सी सरकारी संस्था के लिए रवाना हुई थी।

यह है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना एरोड्रम को सूचना मिली कि अवैध शराब आयशर ट्रक में भर के ले जाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आयशर ट्रक को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें शराब पकड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर के साथ दो और लोगो को दबोच लिया और अपने साथ ट्रक और ड्राइवर को थाने ले आई। यहां जब शराब पेटियों की गिनती की गई तो उनकी संख्या 250 पेटी निकली। पुलिस के अनुमान के अनुसार, पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पकड़ी गई शराब की जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा ने मीडिया को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में गोदाम में शराब का इकट्ठा होना और अवैध शराब की तस्करी होने की खबर लगातार मिल रही थी। आगामी चुनाव के मद्दे नजर पुलिस ऐसे मामलों को लेकर अलर्ट मोड पर है, और ऐसे में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 20 लाख रुपए की कीमत की शराब क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने की है डीसीपी के अनुसार अंतरराज्यीय शराब तस्करी का मामला भी हो सकता है, जिसकी जांच अभी की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861270583″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews