Indore News : पुलिस अचानक पहुंची मॉल हैरान रह गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

Indore News : पुलिस अचानक पहुंची मॉल हैरान रह गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर(Indore News) में मॉल कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और यही वजह है कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद से जब मॉल खुले है तब ही मॉल में बड़ी संख्या में लोग आकर खरीदी कर रहे हैं। रविवार को इंदौर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में स्थित मॉल्स में अचानक पुलिस (Indore News) अंदर पहुंच गई और जब पुलिस की पूछताछ शुरू हुई तो सभी हक्के – बक्के से रह गए। पुलिस की पूछताछ के दौरान सभी अपना मोबाइल दिखाने लग गए।

हालांकि, यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी नहीं है लेकिन इंदौर के मॉल्स में रविवार को पुलिस इसलिए पहुंची ताकि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके। बता दे कि हाल ही में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने एक मिशन के तहत वैक्सीन के दूसरे डोज को लगवाने की हिदायत लोगों को दी है।  30 नवंबर तक डेड लाईन के पहले अब पुलिस भी लोगों को अपने ही अंदाज में समझाइश देती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा सांसद का बयान : BJP को आदिवासियों में सिर्फ नजर आता है वोट बैंक

रविवार को इसी के चलते विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न मॉल्स में थाना प्रभारी तहजीब काजी के नेतृत्व में पुलिस वैक्सीन के दूसरे डोज (Vaccination) लगवाने की समझाइश देती नजर आई। जैसे ही पुलिस ने एक मॉल में प्रवेश किया तो लोग हैरान रह गए और जब उन्हें असल कहानी समझ आई तो वो पुलिस का शुक्रिया अदा करते नजर आए।  मॉल के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने बकायदा अंदर प्रवेश करने वालों की जांच की तो उन्होंने अपने मोबाइल के जरिये पुलिस को बताया कि उनकी पहली डोज लग चुकी है या दूसरी डोज लग गई है। जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है उन्हें पुलिस ने समझाइश देकर 30 नवंबर के पहले वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें – MP Wildlife Sanctuary: केंद्र ने दी मंजूरी, MP के इन जिलों में बनेगा वन्यजीव अभयारण्य

इतना ही नही अलग – अलग मॉल्स के बाहर रुककर स्वयं थाना प्रभारी अनाउंसमेंट करते नजर आए कि यदि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक लोगों ने 30 तारीख के पहले वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई तो उन्हें मॉल्स में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस की मुस्तैदी, ऑटो चालक की ईमानदारी से मिल गए 6 लाख के जेवर

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी एक मिशन के तहत वैक्सीन की दूसरी डोज को लगवाने के लिए लोगों से अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर की जनता समझदार है और यही वजह है कि लोग पुलिस की पूछताछ के दौरान सहयोग करते नजर आ रहे हैं ।बता दे कि इंदौर के गली मोहल्लों से लेकर चौक चौराहों तक पर वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है जिसके बाद ये माना जा रहा है कि इंदौर शत प्रतिशत लक्ष्य को जल्द ही हासिल कर लेगा।

[dgv_vimeo_video id=”645722062″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews