Indore News : चुनाव से पहले पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख से अधिक रुपए पकड़े

पुलिस की टीम ने 7 लाख से अधिक की राशि को जब्त कर लिया है। साथ ही जांच की जा रही है। वहीं चालक को पुलिस के समक्ष वैध कागजात पेश करने के लिए कहा गया है।
indore news

Indore News : लोकसभा चुनाव में अवैध सामग्रियों व धन का उपयोग को रोकने के लिए पुलिस विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा हैं। वहीं प्रदेश भर में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर जिले में खुड़ैल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 7 लाख 11 हजार रुपए की नकदी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर आचार संहिता में इंदौर जिले की पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां खुड़ैल पुलिस ने चेकिंग पॉइंट के दौरान देवास जिले से आ रही एक सफेद कलर की कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। तो उसमें से 7 लाख रुपए 11 हजार रुपए की राशि मिली। इसको लेकर चालक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया ना ही इतनी राशि के कोई दस्तावेज पुलिस को चालक दे सका।

indore police

पुलिस की टीम ने 7 लाख से अधिक की राशि को जब्त कर लिया है। साथ ही जांच की जा रही है। वहीं चालक को पुलिस के समक्ष वैध कागजात पेश करने के लिए कहा गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”942385389″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews