
Indore News : इंदौर में पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम ‘जनधन से जनसुरक्षा’ आयोजित किया गया जिसमें प्रबन्ध निदेशक ओर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वरूप कुमार साहा ने शिरकत की मीटिंग में बैंक के तमाम अधिकारी कर्मचारी सहित कस्टमर्स ने भी शिरकत की बैंक के आला अधिकारियों द्वारा कस्टमर्स से चर्चा की गई जिन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने बताया कि बैंक द्वारा लोगो से संपर्क बढ़ाने के लिए ब्रांच नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है बैंक द्वारा कस्टमर्स की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किये जाते है उन्होंने कस्टमर्स ओर आमजनता को पंजाब एंड सिंध बैंक में लोगो की जमा पूंजी पूरी तरह सुरक्षित होने के लिए आश्वस्त किया।
[dgv_vimeo_video id=”824148933″]
कस्टमर्स की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बैंक द्वारा अलग अलग तरह की स्किम, डिजिटल प्रोग्राम, एप भी संचालित किए गए है स्वरूप कुमार साहा ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास बैंक के साथ बना हुआ है इसीलिए बैंक लगातार विस्तार करता जा रहा है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”824155141″]
